More
    Homeराजस्थानअलवरदेवर्षि नारद जयंती पर हुआ बौद्धिक आयोजन, पत्रकारों को दिया संदेश

    देवर्षि नारद जयंती पर हुआ बौद्धिक आयोजन, पत्रकारों को दिया संदेश

    नारद जयंती पर जनसम्पर्क कार्यालय में कार्यक्रम, सत्य और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान

    अलवर। जनसम्पर्क कार्यालय में देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर शनिवार को बौद्धिक कार्यक्रम और गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रांत सह प्रचार प्रमुख कैलाश कल्ला ने मुख्य वक्ता के रूप में पत्रकारों को संबोधित किया।

    अपने उद्बोधन में कैलाश कल्ला ने कहा कि देवर्षि नारद को विश्व का प्रथम संवाददाता माना जाता है। उन्होंने कहा कि नारद जी लोकमंगल की भावना से निर्भीक होकर संवाद करते थे और आज के पत्रकारों को उनके जीवन से सत्य, निष्पक्षता तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

    उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यपद्धति, सेवा कार्यों और समाज जीवन में संगठन के योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ समाज को जाति और पंथ से ऊपर उठकर संगठित करने का कार्य करता है तथा सेवा, समरसता और स्वदेशी की भावना के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. के. के. गुप्ता एवं अशोक मित्तल द्वारा की गई। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, ब्यूरो प्रमुख और बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में उपस्थित पत्रकारों और वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा किया गया। आयोजन के समापन पर उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here