More
    Homeदेशपीएम मोदी ने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने...

    पीएम मोदी ने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने को क्यों कहा, कौन हैं पिंगली वेकैंया

    नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सात दिन तिरंगा फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 9 से 15 अगस्त तक देशवासी हर कोने में तिरंगा फहराएं। प्रधानमंत्री मोदी ने तिंरगा को रंग देने वाले पिंगली वेकैंया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आन-मान-शान तिंरगा को रंग देने वाले पिंगली की याद में देशवासी सात दिनों तक अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा जरूर फहराएं। मोदी ने अपने एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों से यह अपील की।
    प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि पिंगली वेंकैयाजी की जयंती पर उन्हें याद करते हैं। देशवासियों को तिरंगा देने में उनके प्रयास को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने देशवासियों को हर घर तिरंगा आंदोलन का समर्थन करने और आगामी 9 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर अपनी सेल्फी शेयर करने का आग्रह किया। भारत देश की शान बढ़ाने वाले तिरंगा में रंग देने वाले पिंगली वेकैंया का जन्म आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के पास 2 अगस्त 1876 को हुआ था।

    वेंकैया थे उत्साही स्वतंत्रता सेनानी 

    पीएम ने कहा कि पिंगली वेंकैयाजी के नाम देश सेवा में कई कीर्तिमान हैं और वे देश की गरिमा को बढ़ाते रहे हैं। महात्मा गांधी ने 1921 में विजयवाड़ा में होने वाली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक में पिंगली वेंकैयाजी को भारतीय ध्वज में रंग भरने की अनुमति दी थी। वेंकैया उत्साही स्वतंत्रता सेनानी थे। राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन कर वे स्वतंत्र भारत की भावना का पर्याय बन गए। उन्होंने 4 जुलाई 1963 को अंतिम सांस ली। पिंगली की जयंती पर देशवासी उनके लिए हर घर तिंरगा अभियान में सहयोग करें।

    हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान

    पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि 9 से 15 अगस्त तक घरों, कार्यालयों और दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना सुनिश्चित करें। हर घर तिरंगा अभियान आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा है। इसे भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए और तिंरगा फहराने में प्रोत्साहन देने के लिए शुरू किया गया था। इस पहल का उददेश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here