More
    Homeराजस्थानअलवरनगर निकायों के विकास कार्य समयसीमा में पूर्ण हों: जिला कलक्टर

    नगर निकायों के विकास कार्य समयसीमा में पूर्ण हों: जिला कलक्टर

    विकास कार्यो में स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास व शहरी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर नगर निगम एवं नगर पालिकाओं के विकास कार्यों, बजट घोषणाओं तथा महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    जिला कलक्टर ने नगर निकाय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवसंरचनागत कार्यों, प्रमुख योजनाओं एवं बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए।

    स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 पर विशेष फोकस

    स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के विभिन्न घटकों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सॉलिड वेस्ट को ट्रेंच एवं वर्मीकंपोस्टिंग के माध्यम से प्रोसेसिंग कराने के निर्देश दिए। सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्ती के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने तथा गंदगी फैलाने वालों पर चालान काटने के निर्देश भी दिए।

    उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि जिले की सभी नगर पालिकाओं में प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग मशीनें स्थापित की जाएं। हाउसहोल्ड एवं सार्वजनिक शौचालयों के स्वीकृत निर्माण कार्य एक माह में पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।

    आदर्श पार्क व मुख्य चौराहों का सौंदर्यकरण

    जिला कलक्टर ने प्रत्येक नगर पालिका क्षेत्र में एक पार्क को चिन्हित कर उसे आदर्श पार्क के रूप में विकसित करने, एक प्रमुख चौराहे व मुख्य सड़क का रिनोवेशन कराने तथा सरकारी कार्यालयों की दीवारों पर थीम आधारित पेंटिंग कार्य एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    पीएम आवास, स्वनिधि और रोजगार योजनाओं की समीक्षा

    उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 एवं 2.0 तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 की समीक्षा कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने हेतु लक्ष्यानुसार प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।

    मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत वाटर बॉडीज, पार्कों एवं चौराहों के सौंदर्यकरण कार्य कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण के निर्धारित मानकों पर विशेष ध्यान देते हुए रैंकिंग सुधार के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा।

    उन्होंने “क्लीन ऑफिस-ग्रीन ऑफिस” अभियान के तहत सभी कार्यालयों को 31 मार्च तक मॉडल ऑफिस के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका, प्रशिक्षु आईएएस ऐश्वर्यम प्रजापति सहित समस्त नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here