More
    Homeराजस्थानअलवरविकसित भारत युवा संसद में 84 युवाओं ने रखे विचार, आपातकाल के...

    विकसित भारत युवा संसद में 84 युवाओं ने रखे विचार, आपातकाल के 50 वर्ष विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता

    विजेता पांच युवाओं को राजस्थान विधानसभा (संसद) में मिलेगा बोलने का अवसर

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला एवं सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान की अध्यक्षता में शुक्रवार को गौरी देवी महाविद्यालय में माय भारत युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में “विकसित भारत युवा संसद” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में जिले के 84 युवाओं ने “आपातकाल के 50 साल और भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने कहा कि युवा ही लोकतंत्र का भविष्य हैं। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक प्रणाली, संवैधानिक मूल्यों एवं मूलभूत अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने 10 नव युवा मतदाताओं का अभिनंदन भी किया।

    सरस डेयरी अध्यक्ष नितिन सांगवान ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। युवा संसद युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा राष्ट्रीय मंच पर अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

    कॉलेज प्राचार्य डॉ. मंजू यादव एवं जिला युवा अधिकारी पंकज यादव सहित वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने अतिथियों का पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में गणेश मोहन शर्मा, डॉ. आंचल मीणा, डॉ. विजय लक्ष्मी भार्गव, डॉ. पूर्णिमा कौशिक एवं डॉ. अभिषेक पारीक उपस्थित रहे।

    प्रतिभागियों ने अपने भाषणों में कहा कि आपातकाल की विभीषिका का सबसे अधिक प्रभाव आम जनता पर पड़ा तथा संवैधानिक अधिकारों और मूल्यों की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक और सजग रहना आवश्यक है।

    विजेताओं को मिलेगा विधानसभा व संसद में अवसर

    माय भारत के जिला युवा अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता पांच युवाओं को राजस्थान विधानसभा में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को देश की संसद के केंद्रीय सदन में विचार रखने का मौका दिया जाएगा।

    भाषण प्रतियोगिता में युवराज प्रधान ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय, सांभवी मित्तल ने तृतीय, पलक तिवारी ने चतुर्थ तथा यतिका मीणा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here