More
    Homeराजस्थानअलवरनगर निगम आयुक्त ने किया शहर की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण, 24...

    नगर निगम आयुक्त ने किया शहर की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण, 24 वार्डों में चले विशेष कार्य

    जनसुविधा कार्यों के साथ नाले-नालियों की सफाई और फॉगिंग पर जोर, 3 व 5 सितंबर को अन्य जोन में अभियान

    अलवर। जिला कलक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नागरिक सुविधाओं के बेहतर रखरखाव के लिए विशेष अभियान चलाया गया। नगर निगम आयुक्त लक्ष्मीकान्त कटारा ने जोन-1 के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं जनसुविधा संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

    नगर निगम की प्रभावी मॉनिटरिंग में जोन-1 के 24 वार्डों में स्वच्छता, फॉगिंग, सड़क मरम्मत, सीवर, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य संपादित कराए गए। आयुक्त ने मौके पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।

    स्वच्छता अभियान में नालों-नालियों की सफाई को प्राथमिकता

    नगर निगम के अनुसार जोन-1 के वार्ड संख्या 1 से 16, 50, 58, 59, 60 तथा 62 से 65 में क्षेत्रवार विशेष कार्य करवाए गए। वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए नालों और नालियों की सफाई को प्राथमिकता दी गई, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारू बनी रहे।

    इसके साथ ही पार्कों, सार्वजनिक स्थानों, कचरा स्थलों और अन्य क्षेत्रों की साफ-सफाई भी करवाई गई। मच्छरजनित एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विभिन्न वार्डों में फॉगिंग अभियान चलाया गया।

    सड़क, स्ट्रीट लाइट और सीवर समस्याओं का भी समाधान

    स्वच्छता कार्यों के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी कार्रवाई की गई। इसके तहत खुले गड्ढों एवं सड़कों पर बने गड्ढों का भराव, खुले नालों एवं सीवर पर आवश्यक कवर लगाने तथा खराब और बंद स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के कार्य शामिल रहे।

    नगर निगम की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई भी की। आयुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक संसाधन एवं वाहन उपलब्ध कराने तथा विभिन्न शाखाओं के बीच समन्वय स्थापित कर चिन्हित समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

    3 और 5 सितंबर को अन्य जोन में विशेष अभियान

    नगर निगम आयुक्त लक्ष्मीकान्त कटारा ने बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी विशेष स्वच्छता एवं जनसुविधा अभियान चलाया जाएगा। जोन संख्या-2 में 3 सितंबर तथा जोन संख्या-3 में 5 सितंबर को विशेष अभियान के तहत विभिन्न कार्य संपादित करवाए जाएंगे।

    उन्होंने आमजन से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों और खुले क्षेत्रों में कचरा नहीं डालें तथा शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।

    इस दौरान संबंधित अधिकारी, निरीक्षण अधिकारी, जमादार एवं सफाई कार्मिक मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here