More
    Homeराजस्थानअलवरभाजपा ने प्रधान चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर निगम चुनाव की...

    भाजपा ने प्रधान चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर निगम चुनाव की तैयारियों को दी गति

    चुनाव कार्यालय उद्घाटन में जुटे वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता, भाजपा ने जीत के लिए संगठनात्मक शक्ति झोंकने का लिया संकल्प

    अलवर। नगर निगम चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अलवर शहर के अंबेडकर नगर स्थित पार्टी कार्यालय के ऊपर वाले हॉल में प्रधान चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के साथ आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

    प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जयपुर के पूर्व सांसद एवं निकाय चुनाव प्रभारी रामचरण बोहरा के सान्निध्य में किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, राजस्थान सरकार के मंत्री एवं अलवर विधायक संजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, वरिष्ठ नेता के.जी. खंडेलवाल, दिगंबर सैनी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    पूजन-अर्चन के साथ हुआ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

    कार्यक्रम में भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलन कर प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

    इस दौरान निकाय चुनाव प्रभारी रामचरण बोहरा ने कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निगम चुनाव में पूरी ऊर्जा और संगठनात्मक क्षमता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया जाए।

    चुनाव में जीत के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प

    कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और नगर निगम चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। मंत्री एवं अलवर विधायक संजय शर्मा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए चुनावी तैयारियों को लेकर उत्साह बढ़ाया और सभी का आभार व्यक्त किया।

    भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

    चुनाव कार्यालय प्रभारी दिनेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में संगली, महाराष्ट्र से जिला प्रमुख संग्राम सिंह सहित मीना सैनी, प्रमोद विजय, नरेश गोयल, ऋषिराज शर्मा, दीपक पंडित, मुन्ना लाल शर्मा, मनोज चौहान, सुनील मेठी, जितेंद्र राठौड़, राजेंद्र शेखावत, के.के. मदान, राजू सैनी, रवि यादव, रामावतार शर्मा, पवन जैन, देशराज वर्मा, कमलकांत जांगिड़, श्याम सुंदर यादव, पंडित जले सिंह, गोवर्धन सिंह सीसोदिया, अशोक खन्ना सहित विभिन्न वार्डों के भाजपा प्रत्याशी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here