More
    Homeराजस्थानअलवरनगर निगम टीम से विवाद: अलवर में महिला पर जातिसूचक टिप्पणी का...

    नगर निगम टीम से विवाद: अलवर में महिला पर जातिसूचक टिप्पणी का आरोप

    नगर निगम कर्मचारियों ने वीडियो वायरल कर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला कराया दर्ज

    अलवर। शहर में आवारा गाय पकड़ने गई नगर निगम टीम के साथ कथित अभद्रता, जातिसूचक टिप्पणी और वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। नगर निगम कर्मचारियों ने एक महिला पर गाली-गलौज करने, सफाई कर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।

    जानकारी के अनुसार 17 मई को नगर निगम की टीम एसएमडी सर्किल क्षेत्र में आवारा गायों को पकड़ने के अभियान पर पहुंची थी। नगर निगम कर्मचारी प्रिंस ने बताया कि इसी दौरान वहां मौजूद अंजना दीवान नाम की महिला ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला ने कर्मचारियों से गायों को ले जाने को लेकर बहस की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

    नगर निगम कर्मचारियों का आरोप है कि महिला ने सफाई कर्मियों के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे कर्मचारियों में रोष फैल गया।

    घटना के बाद नगर निगम कर्मचारी एकजुट होकर कोतवाली थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। कर्मचारियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों का अपमान करने पर कार्रवाई की मांग की है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here