महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग को लेकर मिनी सचिवालय पहुंचे लोग
अलवर। शहर के नयावास सर्किल क्षेत्र में स्थानीय लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के कारण महिलाओं और बालिकाओं का निकलना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन अभद्र टिप्पणियां और परेशान करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस संबंध में पहले भी पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई।
विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इसके बाद बड़ी संख्या में लोग जिला कलेक्टर से मिलने मिनी सचिवालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


