More
    Homeराजस्थानअलवरनवकार महामंत्र रथ के स्वागत की तैयारियां तेज

    नवकार महामंत्र रथ के स्वागत की तैयारियां तेज

    महामंत्र दिवस के प्रचार हेतु 27 मार्च को भव्य आगमन

    कठूमर। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के प्रचार-प्रसार के तहत जीतो द्वारा प्रायोजित नवकार महामंत्र रथ का 27 मार्च को शाम 4 बजे कठूमर में भव्य आगमन होगा। यह रथ राजस्थान सहित देशभर में यात्रा करते हुए समाज में शांति, एकता और अहिंसा का संदेश दे रहा है।

    रथ के आगमन पर अहिंसा सर्किल पर सकल जैन समाज अध्यक्ष मुकेश जैन तथा धर्म जागृति महिला मंडल अध्यक्ष इंद्रा जैन के नेतृत्व में जैन एवं जैनेत्तर समाज द्वारा बैंड-बाजे और भक्तिभाव के साथ स्वागत किया जाएगा।

    इसके पश्चात रथ को आदिनाथ जैन मंदिर एवं पार्श्वनाथ जैन मंदिर ले जाया जाएगा, जहां सारथियों एवं प्रभारियों का अभिनंदन किया जाएगा।

    जेटीआर अशोक जैन ने बताया कि इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, एकता और अहिंसा के साथ दान एवं त्याग की भावना को समाज में प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि जीतो ने पंथवाद को समाप्त कर समाज को एकजुट करने तथा आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here