More
    Homeराजस्थानअलवरफार्मासिस्ट संघ ने की सीएमएचओ व डिप्टी सीएमएचओ से भेंट

    फार्मासिस्ट संघ ने की सीएमएचओ व डिप्टी सीएमएचओ से भेंट

    खैरथल. राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ जिला शाखा खैरथल-तिजारा की तरफ से नवनियुक्त फार्मासिस्टों और फार्मासिस्ट ग्रेड प्रथम ने खैरथल तिजारा जिले के सीएमएचओ वह डिप्टी सीएमएचओ से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर फार्मासिस्ट संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अरविंद गेट का माला पहनाकर सम्मान किया। इनके साथ ही डिप्टी सीएमएचओ डॉ पूरण मल मीना का भी सम्मान और अभिनंदन किया। जिला सचिव  रोहित खंडेलवाल ने बताया  पिछले दिनों 756 फार्मासिस्टों की फार्मासिस्ट ग्रेड प्रथम में पदोन्नति हुई है, जिसमें जिले से 13 फार्मासिस्ट शामिल है। इसके साथ ही राज्य में 2175 फार्मासिस्टों की नियुक्ति हुई है जिसमें जिले को 40 नए फार्मासिस्ट मिले है। इससे मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना को मजबूती मिलेगी। इस दौरान रोहित खंडेलवाल, राहुल सैनी, धीरज यादव, रजनेश यादव, मनीष सोनी, मनीष शर्मा, लोकेश शर्मा, अमित राजोरिया आदि उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here