More
    Homeराजस्थानअलवरनशा मुक्त भारत के संकल्प को मिली नई उड़ान, युवा प्रतिभाओं ने...

    नशा मुक्त भारत के संकल्प को मिली नई उड़ान, युवा प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी पहचान

    नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेताओं का हुआ सम्मान, राज्य स्तर पर भागीदारी का मिलेगा अवसर

    अलवर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित ‘माय भारत’ अभियान के तहत गुरुवार को श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान के सभागार में जिला स्तरीय ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अंबालाल मीणा ने की।

    कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, स्लैम पोएट्री, नृत्य, संगीत, रील और शॉर्ट फिल्म जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक बनाने की शपथ भी दिलाई गई।

    अतिरिक्त जिला कलक्टर अंबालाल मीणा ने युवाओं से कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्ति अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया।

    इन प्रतिभागियों ने जीता पहला स्थान

    चित्रकला प्रतियोगिता में मिथुन कुमार, वाद-विवाद प्रतियोगिता में रिया मीना, स्लोगन लेखन में अजय गुर्जर, स्लैम पोएट्री में आरती मीना, नुक्कड़ नाटक में पायल खंडेलवाल, रील और शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में शुभम सैनी तथा नृत्य प्रतियोगिता में ज्योति राजपूत ने पहला स्थान हासिल किया।

    विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

    कार्यक्रम का संचालन युवा स्वयंसेवक युवराज प्रधान ने किया। इस अवसर पर माय भारत की जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक तोताराम गुर्जर, स्वयंसेवक सौरभ गुप्ता, संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन, मदन चंद जैन, अनिता सोनी और डॉ. अंशुल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here