More
    Homeराजस्थानअलवरनासा के मार्स मिशन से सुनील जोधा का नाम जुड़ने के दावे...

    नासा के मार्स मिशन से सुनील जोधा का नाम जुड़ने के दावे पर अलवर में खुशी, सामाजिक संगठनों ने जताया गौरव

    प्रेस विज्ञप्ति में पूर्व एनएसजी कमांडो सुनील जोधा के सम्मान में बधाइयां, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

    अलवर। विश्व की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संस्था नासा द्वारा संचालित मार्स मिशन से राजस्थान के वीर सपूत एवं पूर्व एनएसजी कमांडो सुनील जोधा का नाम जुड़ने पर अलवर जिले के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं नागरिक संगठनों ने हर्ष, गौरव एवं प्रसन्नता व्यक्त की है। यह उपलब्धि न केवल अलवर जिले, अपितु राजस्थान और सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

    मुंडिया खेड़ा निवासी सुनील जोधा उस ओढ़ राजपूत परिवार से संबंध रखते हैं, जिसके पिता इन्दर सिंह जोधा जी एवं माता श्रीमती लाजवंती देवी जी आज भी गांव में निवास करते हैं,जिसने राष्ट्रसेवा, साहस और बलिदान की अनुपम परंपरा को जीवंत रखा है। सेवानिवृत्ति के उपरांत भी उन्होंने अपने पुरुषार्थ, परमार्थ और राष्ट्रभक्ति के माध्यम से समाज तथा देश का नाम पुनः गौरवान्वित किया है।

    उल्लेखनीय है कि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान ताज होटल में आतंकवादियों से मुठभेड़ करते हुए जोधा ने अद्वितीय साहस का परिचय दिया था। उस भीषण संघर्ष में उन्हें आठ गोलियां लगी थीं, जिनमें से सात गोलियां शल्य चिकित्सा द्वारा निकाल दी गईं, जबकि आज भी एक गोली उनके हृदय के समीप विद्यमान है। इसके बावजूद उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा भाव आज भी अक्षुण्ण है।

    राजस्थान के वे प्रथम नागरिक माने जा रहे हैं, जिनका नाम नासा के मार्स मिशन से जोड़ा गया है। उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2009 में ‘सेवा मेडल गैलंट्री अवॉर्ड’ से सम्मानित किया था।

    मुंबई हमले के बाद जब उपचार उपरांत जोधा अलवर आए थे, तब पुरुषार्थी समाज द्वारा उनका भव्य सार्वजनिक सम्मान किया गया था। उस अवसर पर तत्कालीन जिलाध्यक्ष स्वर्गीय श्री राधेश्याम बुद्धराजा के सानिध्य में पुरुषार्थी धर्मशाला समिति में आयोजित समारोह में समाज एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    समारोह में तत्कालीन अध्यक्ष स्वर्गीय दुलीचंद कालरा, सचिव रोशन लाल चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष अशोक आहूजा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया था। इस अवसर पर हुकमचंद मुड़ई, सुदेश खामरा सहित अनेक सम्मानित नागरिक भी उपस्थित थे। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी उस समय उनका अभिनंदन कर राष्ट्रभक्ति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की थी।

    आज पुनः नासा के मार्स मिशन से उनका नाम जुड़ने पर अलवर जिले के सभी नागरिक, सामाजिक संस्थाएं एवं विभिन्न संगठन उन्हें हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं अर्पित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना करते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here