न्यायाधीश व अधिकारियों ने बेटियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद, समाज के लिए अनुकरणीय पहल
मिशनसच न्यूज, अलवर। नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सात बेटियों के साथ कुल 321 कन्यादान पूरे होने का भावपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की गणमान्य महिलाएं बेटियों को भाई-बहनों की तरह सिर पर चुन्नी ओढ़ाकर मंच तक लेकर पहुंचीं।
अतिरिक्त विशिष्ट न्यायाधीश (पोक्सो) संख्या-4 हिमांकनी गौड़, जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा तथा नगर निगम राजस्व अधिकारी निशा लखानी ने बेटियों के चरण धोकर आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार प्रदान किए।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों ने बेटियों को तिलक कर शुभकामनाएं दीं। संरक्षक दौलत राम हजरती, मंजू चौधरी अग्रवाल, मुख्य कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा, सौरभ कालरा, गुरप्रीत सिंह, प्रवीन बत्रा, कुमकुम गुप्ता, निशा शर्मा, ममता खन्ना एवं ज्योति अदलखा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन रेखा महलावत ने किया।
कार्यक्रम में समाज सेविका पुष्पा रानी खन्ना तथा रवि गर्ग को सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। रवि गर्ग द्वारा बेटियों को साड़ियां भेंट करने के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर बैंक कर्मचारी नेता शैलेन्द्र कपूर, मनोज दत्त व्यास, राजकुमार गुर्जर, अशोक तनेजा, अतुल सक्सेना, सार्थक खन्ना, रेखा कर्दम, जितेन्द्र सेतिया, कमला यादव, सुभाष चंद अग्रवाल, महेन्द्र गोयल, पत्रकार स्वदेश कपिल, सुरेन्द्र चौहान, ज्योति शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को जे.एम.एम.सी. प्रोजेक्ट लिमिटेड, डॉ. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट, होटल बैठक, खान चंद चिमनी बाई हजरती स्मृति ट्रस्ट का सहयोग प्राप्त हुआ।
समाज के लिए अनुकरणीय कार्य – न्यायाधीश हिमांकनी गौड़
विशिष्ट न्यायाधीश हिमांकनी गौड़ ने कहा कि नेक कमाई ने सिद्ध कर दिया कि बेटियां केवल एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की होती हैं। यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है।
जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा ने कहा कि नेक कमाई फाउंडेशन कन्यादान के साथ-साथ बच्चों व महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है, जिससे अलवर गौरवान्वित हुआ है।
नगर निगम अधिकारी निशा लखानी ने कहा कि जरूरतमंद बेटियों का सम्मानपूर्वक कन्यादान अपने-आप में अनुकरणीय है।
संरक्षक दौलत राम हजरती ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी, वहीं संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल ने बताया कि संस्था अब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ‘नारी सृजन’ कार्यक्रम भी चला रही है। मुख्य कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उत्साह और भावनात्मक वातावरण बना रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


