More
    Homeदुनियानेपाल में नदी में गिरी बस, 18 मरे

    नेपाल में नदी में गिरी बस, 18 मरे

    नई दिल्ली। मध्य नेपाल में शुक्रवार को एक भारतीय यात्री बस के मर्सियांगडी नदी में गिर गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार बस में चालक, सहचालक और कंडक्टर सहित कुल 43 जने सवार थे। बस आठ दिन के परमिट पर 20 अगस्त को रूपन्देही के बेलहिया चेक-पॉइंट (गोरखपुर) से होते हुए नेपाल सीमा में गई थी। हादसा दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में हुई। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण विद्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 कर्मियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान में जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब अठारह शव बरामद किए जा चुके है जबकि सत्रह को सुरक्षित बचा लिया गया है। आठ लोग अब भी लापता हैं।

    इससे पहले जुलाई में नेपाल में दो बसों में सवार पैसठ लोग उफनती त्रिशूली नदी में बह गए थे। बसें काठमांडू से रौतहट के गौर जा रही थीं। घटना क्षेत्र में भारी बारिश के बीच हुई थी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here