रेस्टोरेंट की दीवार पर अपने देश की झील की पेंटिंग देख कर भी राजदूत ने प्रशंसा व्यक्त की
मिशनसच न्यूज, खैरथल । यूरोप महाद्वीप के देश नॉर्थ मैसेडोनिया के राजदूत महामहिम स्लोबोदन उजुनोव ने दीपावली के अवसर पर खैरथल का दौरा किया और स्थानीय विदेशी रसोई रेस्टोरेंट में दीप जलाकर यह पर्व मनाया। राजदूत ने उपस्थित लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और रेस्टोरेंट में परोसी गई कई अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का आनंद लिया, जिनकी उन्होंने जमकर तारीफ की।
विदेशी रसोई रेस्टोरेंट की दीवार पर अपने देश की झील की पेंटिंग देख कर भी राजदूत ने प्रशंसा व्यक्त की।
राजदूत के आगमन पर रेस्टोरेंट के मालिक मोहन शर्मा ने अपने परिवार के साथ — डॉ. विमला गौड़, निशांत शर्मा, डॉ. श्रुति शर्मा, प्रशांत शर्मा, ज्योति शर्मा, नील शर्मा और कनिष्का शर्मा — राजदूत का राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया और राजस्थानी पेंटिंग भेंट की।
इस अवसर पर राजदूत से मुलाकात करने वालों में फिल्म अभिनेत्री मुस्कान कामदार, अभिनेत्री रितु कांवट, एडवोकेट विष्णु चावड़ा, दिव्या वासवानी, प्राची कामदार, महिमा वासवानी और मनीष राजवानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल थे। सभी ने साथ मिलकर मिट्टी के दीये जलाकर दीपावली का पर्व मनाया।
- मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_cइसी तरह की स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html


