More
    Homeराजस्थानअलवरनौगांवां में आहारचर्या के दौरान उमड़ा जनसैलाब, आचार्य श्री ज्ञानभूषण जी के...

    नौगांवां में आहारचर्या के दौरान उमड़ा जनसैलाब, आचार्य श्री ज्ञानभूषण जी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

    मुख्य बाजार में गूंजे आचार्य श्री ज्ञानभूषण जी के जयकारे, आहारचर्या में श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

    नौगांवां। नौगांवां में रविवार को परम पूज्य आचार्य श्री 108 ज्ञानभूषण जी मुनिराज की आहारचर्या के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान पूरे नगर का वातावरण धर्ममय हो गया और भगवान श्री शांतिनाथ तथा आचार्य श्री के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

    प्रातःकाल बस स्टैंड स्थित महावीर भवन से आचार्य श्री के संघ के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान लगभग 51 बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं धोती-दुपट्टा धारण कर शामिल हुए। इसके अलावा 21 बालिकाओं ने भी मंगल गीतों और जयघोष के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

    श्रद्धालु मुख्य बाजार से होते हुए श्री मल्लीनाथ दिगम्बर जैन प्राचीन जिनालय पहुंचे, जहां आचार्य श्री ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद मुद्रा धारण की। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ उनका पड़गाहन किया।

    आहारदान का सौभाग्य संजय जैन एवं राकेश जैन (जैन स्वीट) परिवार को प्राप्त हुआ। आचार्य श्री ने परिवार के सदस्यों से आहार ग्रहण कर सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

    इस दौरान बाजार क्षेत्र में विभिन्न समाजों के लोगों ने अपनी दुकानों के बाहर खड़े होकर आचार्य श्री को नमोस्तु निवेदित किया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ धर्म आराधना में भाग लिया।

    कार्यक्रम की सफलता में ज्ञानगंगा माताजी के मार्गदर्शन की विशेष भूमिका रही। श्रद्धालुओं ने बताया कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

    इस अवसर पर पवन जैन, नरेश जैन, नरेंद्र जैन, पदमचंद जैन, संजय जैन, विकास जैन, भारत जैन, निशु जैन, नितिन जैन, जितेंद्र जैन, राहुल जैन, महेश जैन, अविनाश जैन, पारस जैन, सुरेंद्र जैन, नवीन जैन, ललित जैन, दीपक जैन, बंटी जैन, गौरव जैन, चर्चित जैन, राजकुमार जैन, सनत जैन, अशोक जैन, राजेंद्र जैन, मनोज जैन, अनिल जैन, पिंकी जैन, जिनेश जैन, भागचंद जैन, पुष्पेंद्र जैन और आकाश जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here