More
    Homeराजस्थानअलवरनौगांवा में करंट का कहर, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मासूम

    नौगांवा में करंट का कहर, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मासूम

    करंट लगते ही छत से गिरा बच्चा, हादसे के बाद सिस्टम पर उठे सवाल

    अलवर। जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 7 वर्षीय मासूम 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही बच्चा दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जानकारी के अनुसार, लालदास के पास रहने वाला मासूम राज अपने पड़ोस की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया और वह नीचे गिर गया।

    हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत बच्चे को उपचार के लिए अलवर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

    मासूम की मां रीना ने बताया कि उनका बेटा राज (उम्र 7 वर्ष) खेलते समय हादसे का शिकार हुआ। परिवार मूल रूप से रामगढ़ के डोली गांव का निवासी है, लेकिन पिछले कई वर्षों से नौगांवा में रह रहा है।

    इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिहायशी इलाकों में अत्यधिक नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें बड़े हादसों को न्योता दे रही हैं।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक बिजली लाइनों को सुरक्षित दूरी पर शिफ्ट किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here