More
    Homeअपराधपंचवटी में देर रात चोरी से सनसनी, कार नहीं ले जा सके...

    पंचवटी में देर रात चोरी से सनसनी, कार नहीं ले जा सके तो कांच तोड़ सामान ले उड़े बदमाश

    अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो कार सवार बदमाशों की वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    अलवर। शहर के पंचवटी इलाके में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने पहले एक कार को चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन असफल होने पर कार का कांच तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर फरार हो गए।

    जानकारी के अनुसार पंचवटी स्थित मकान नंबर 60 के सामने एक कार खड़ी हुई थी। देर रात स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर कुछ बदमाश वहां पहुंचे और कार को टोचन कर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी काफी देर तक वाहन को ले जाने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

    कार चोरी में नाकाम रहने के बाद बदमाशों ने कार का कांच तोड़ दिया और बोनट खोलकर वाहन के अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    सुबह जब वाहन मालिक को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने बताया कि कार के अंदर रखा सामान गायब मिला और वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाश बेहद बेखौफ तरीके से देर रात वारदात को अंजाम देकर फरार हुए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

    सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here