More
    Homeदुनियापाकिस्तान के रक्षा मंत्री की विवादित टिप्पणी: संघर्ष छिड़ा तो कोलकाता तक...

    पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की विवादित टिप्पणी: संघर्ष छिड़ा तो कोलकाता तक पहुँचने की दी धमकी

    रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की भड़काऊ बयानबाजी तेज, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी को लेकर चर्चा में है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा है कि भविष्य में अगर दोनों देशों के बीच संघर्ष होता है, तो उसकी मार सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कोलकाता जैसे शहरों तक पहुंच सकती है।

    सियालकोट में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बिना किसी ठोस सबूत के भारत पर तथाकथित ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ का आरोप भी लगाया। ख्वाजा आसिफ ने आक्रामक लहजे में कहा कि अगर भारत की ओर से कोई भी सैन्य कार्रवाई होती है, तो पाकिस्तान उसका जवाब भारतीय क्षेत्र के अंदर तक घुसकर देगा। उन्होंने दावा किया कि अगला संघर्ष 200-250 किलोमीटर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि “हम उनके घरों तक जाएंगे।”

    उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है।

    इससे पहले भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह साफ कर चुके हैं कि पाकिस्तान की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भारत की नीति स्पष्ट है कि किसी भी उकसावे या हमले का जवाब निर्णायक तरीके से दिया जाएगा।

    भारत सरकार ने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सीमाओं पर कड़ी निगरानी बनाए रखी है।

    यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की ओर से इस तरह की बयानबाजी सामने आई हो। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बसित ने भी दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों को निशाना बनाने की बात कही थी, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया था।

    विशेषज्ञों का मानना है कि ख्वाजा आसिफ का यह बयान पाकिस्तान की आंतरिक समस्याओं और राजनीतिक दबाव से ध्यान हटाने की कोशिश हो सकता है।

    फिलहाल भारत की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सीमा पर चौकसी पहले की तरह सख्त बनी हुई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here