इस हफ्ते OTT पर नई फिल्में और सीरीज, दर्शकों के लिए भरपूर एंटरटेनमेंट
मुंबई। नए सप्ताह की शुरुआत के साथ ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने जा रहा है। 6 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें एक्शन, थ्रिल, ड्रामा और सस्पेंस का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।
थिएटर्स के साथ-साथ घर बैठे मनोरंजन पसंद करने वालों के लिए यह हफ्ता खास रहने वाला है।
ओ रोमियो इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में से एक है। इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं।
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह रिवेंज ड्रामा फिल्म 10 अप्रैल से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
तू या मैं एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है। इसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल से Netflix पर उपलब्ध होगी।
थाई किझावी एक हिट तमिल फिल्म है, जिसमें राधिका सरथकुमार ने शानदार अभिनय किया है।
यह फिल्म 10 अप्रैल से जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगी।
हॉलीवुड की पॉपुलर सीरीज यूफोरिया का तीसरा सीजन लंबे इंतजार के बाद आ रहा है। यह 12 अप्रैल से HBO Max पर रिलीज होगी, जिसमें सस्पेंस और ड्रामा भरपूर होगा।
Thrash एक शार्क सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें समुद्री तूफान और खतरनाक शार्क से जूझते लोगों की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म 10 अप्रैल से Netflix पर स्ट्रीम होगी।
Star Wars: Maul – Shadow Lord के जरिए डार्थ मॉल की कहानी दिखाई जा रही है। यह सीरीज 6 अप्रैल से JioHotstar पर रिलीज हो चुकी है।
सुपरहीरो सीरीज The Boys का पांचवां और आखिरी सीजन इस हफ्ते रिलीज हो रहा है। Homelander और बुचर की अंतिम भिड़ंत देखने को मिलेगी। यह 8 अप्रैल से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
इस हफ्ते OTT पर एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर, साइंस-फिक्शन और सुपरहीरो—हर तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा। ऐसे में दर्शकों के पास मनोरंजन के भरपूर विकल्प मौजूद हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


