More
    Homeराजस्थानअलवरपीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, अलवर के 1.45 लाख...

    पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, अलवर के 1.45 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 29 करोड़ रुपये

    जिला स्तरीय कार्यक्रम में लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़े किसान, लाभार्थियों ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

    अलवर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त हस्तांतरण के अवसर पर शनिवार को मिनी सचिवालय स्थित वीसी कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की राशि जारी की, जिसका लाइव प्रसारण भी किया गया।

    इस अवसर पर अलवर जिले के 1 लाख 45 हजार 114 पात्र किसानों के बैंक खातों में 29 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में मौजूद किसानों और अधिकारियों ने राष्ट्रीय प्रसारण को देखा तथा योजना के महत्व पर चर्चा की।

    राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के तहत 9 करोड़ 44 लाख से अधिक किसानों को 18,880 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। वहीं राजस्थान के 66 लाख से अधिक किसानों को 1,320 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ प्राप्त हुआ।

    कार्यक्रम में बताया गया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। इसके अतिरिक्त राजस्थान सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 3,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जा रही है। इस दौरान किसानों को खेत बचाओ अभियान की जानकारी भी दी गई।

    लाभार्थी किसान ने साझा किया अनुभव

    ग्राम कैमाला निवासी लाभार्थी किसान श्योराम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाओं से प्राप्त राशि खाद, बीज एवं अन्य कृषि कार्यों में काफी उपयोगी साबित होती है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को आर्थिक संबल मिलता है और खेती की लागत वहन करने में सहायता मिलती है। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी माधव भारद्वाज, सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार गुलाबचंद मीणा, को-ऑपरेटिव बैंक की एईओ रिचा सैनी, कृषि अधिकारी जितेंद्र फौजदार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here