More
    Homeराजस्थानजयपुरपीसीसी जयपुर में महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    पीसीसी जयपुर में महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    कमलेश सैनी को अलवर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चौथी बार मिली जिम्मेदारी

    मिशनसच न्यूज, जयपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (पीसीसी) में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी श्रीमती नूरी खान, राष्ट्रीय सचिव एवं सहप्रभारी श्रीमती दीप्ति सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुई।

    बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्ययोजनाओं तथा महिला अधिकारों की रक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

    कमलेश सैनी को लगातार चौथी बार नियुक्ति

    नगर परिषद की पूर्व सभापति एवं महिला कांग्रेस अलवर जिलाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सैनी को अलवर जिला महिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार नियुक्ति पत्र सौंपा गया। वे 8 सितंबर 2016 से निरंतर इस पद पर आसीन हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है तथा शीर्ष नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।

    महिला अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प

    बैठक में महिला कांग्रेस ने एक स्वर में संकल्प लिया कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से संघर्ष किया जाएगा तथा हर स्तर पर जनता की आवाज बुलंद की जाएगी।

    कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव नूरी खान, राष्ट्रीय सचिव दीप्ति सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह, रचना समलेती, ममता वशिष्ठ, संगीता गर्ग, प्रदेश महासचिव विमला शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here