More
    Homeराजस्थानअलवरपुजारियों का सम्मेलन आयोजित, कटी घाटी मंदिर में जुटे धर्माचार्य

    पुजारियों का सम्मेलन आयोजित, कटी घाटी मंदिर में जुटे धर्माचार्य

    सुरक्षा पर भरोसा दिलाया प्रशासन ने, सम्मेलन में एकजुटता और सनातन संदेश पर जोर

    अलवर। राजस्थान पुजारी महासंघ द्वारा अलवर जिले के पुजारियों का सम्मेलन कटी घाटी स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिलेभर के मंदिरों से आए पुजारियों ने भाग लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए।

    महासंघ के पंडित विवेकानंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पुजारियों के बीच संवाद बढ़ाना और धार्मिक व सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श करना था।

    सम्मेलन के दौरान मधुसूदन आश्रम के सुदर्शनाचार्य ने उपस्थित पुजारियों को सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों और आचरण के बारे में प्रेरक उपदेश दिए। वहीं प्रियंका रघुवंशी (एडिशनल एसपी) ने मंदिरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया।

    बैकुंठधाम के सुमेरगिरी ने अपने संबोधन में सभी पुजारियों को एकजुट रहने का संदेश देते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया।

    सम्मेलन में जिले के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में राजस्थान पुजारी महासंघ के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर रघुवीर स्वामी, महेश चंद शर्मा, मोनू पंडित, देवराज शर्मा, योगानंद शर्मा, कंचन शर्मा, योगेश शर्मा, ब्राह्मण समाज के महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, बृजभूषण शर्मा, गोपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here