More
    Homeराजस्थानअलवरपुराना मैन बाजार में खाद्य लाइसेंस शिविर में 85 पंजीयन जारी

    पुराना मैन बाजार में खाद्य लाइसेंस शिविर में 85 पंजीयन जारी

    ‘शुद्ध आहार’ अभियान के तहत कल नई सब्जी मंडी में फिर लगेगा शिविर

    मिशनसच न्यूज अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में जिले में संचालित ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत आज पुराना मैन बाजार प्रतापगढ़ में खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ऑनलाइन आवेदन कराकर कुल 85 खाद्य लाइसेंस/पंजीयन जारी किए गए।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में किराना, खाद्य एजेंसी, दूध विक्रेता, डेयरी, चाट ठेले, फल-सब्जी विक्रेता, अनाज मंडी के थोक एवं खुदरा व्यापारी, होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई निर्माता, कैटरिंग सर्विस, दवा विक्रेता, शराब विक्रेता एवं अन्य खाद्य पदार्थ निर्माताओं को लाइसेंस/पंजीयन जारी किए गए।

    उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को अग्रेसन सर्किल नई सब्जी मंडी स्थित शिव मंदिर के पास प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पुनः खाद्य लाइसेंस/पंजीयन शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को अपने वार्षिक टर्नओवर एवं दैनिक उत्पादन क्षमता के अनुसार लाइसेंस/पंजीयन कराना अनिवार्य है।

    डॉ. शर्मा ने बताया कि 12 लाख रुपये से कम वार्षिक टर्नओवर वाले छोटे खाद्य कारोबारकर्ता फोटो एवं पहचान पत्र से आवेदन कर सकते हैं, जबकि 12 लाख से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारकर्ताओं को जीएसटी पंजीयन, दुकान स्वामित्व प्रमाण एवं पहचान पत्र आवश्यक होगा। निर्माण इकाई संचालकों को उपकरण सूची, पानी जांच रिपोर्ट एवं इकाई के फोटो भी साथ लाने होंगे।

    उन्होंने चेतावनी दी कि एफएसएसए नियमों के अनुसार बिना खाद्य लाइसेंस/पंजीयन पाए जाने पर संबंधित कारोबारी पर 2 लाख से 10 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here