अवतरण दिवस के अवसर पर भक्ति: निशुल्क जांच और परामर्श से लाभान्वित हुए मरीज
जयपुर। परम पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के अवतरण दिवस 11 मई के उपलक्ष्य में जयपुर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन डॉ. सुरेश बोहरा, राजेंद्र-अनीता गोदिका, सुनील सोगानी, सुरेश लुहाड़िया एवं अनिल टोंग्या द्वारा किया गया। शिविर में मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के साथ निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान मानव सेवा के उद्देश्य से व्हील चेयर एवं वॉकर भी श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सा केंद्र को भेंट किए गए, जिससे ट्रस्ट द्वारा संचालित सेवा कार्यों को और गति मिलेगी।
निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर में लगभग 90 महिला एवं पुरुषों ने स्वास्थ्य परामर्श और जांच का लाभ उठाया। शिविर में डॉ. सुरेश बोहरा ने विभिन्न रोगों एवं जांचों के महत्व पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में पुलक मंच परिवार के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें सुरेश जैन, अमित काला, रमेश काला, अशोक पाटोदी, निर्मल सेठी, महावीर सोनी, अशोक जैन, राकेश पाटोदी, बीना टोंग्या, मंजू सेवा वाली, विमला जैन, रेखा झांझरी, सीमा पाटोदी, अनीता बड़जात्या, उषा सेठी एवं अन्य सदस्य शामिल रहे।
इसके अलावा श्री दिगम्बर जैन मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी मान कैलाश छाबड़ा, अरुण शाह, राजेश बोहरा एवं अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन भी उपस्थित रहे।
शाखा महामंत्री सुरेश जैन एवं रेखा झांझरी ने बताया कि रात्रि में णमोकार महामंत्र दीप अर्चना कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। वहीं 11 मई को दोपहर 1 बजे मंदिर परिसर में 64 ऋद्धि विधान का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष मंजू सेवा वाली ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


