More
    Homeराजस्थानभरतपुरपुलिस प्रशिक्षणार्थी समृद्ध भारत अभियान के सामाजिक कार्यों का अवलोकन करने पहुंचे

    पुलिस प्रशिक्षणार्थी समृद्ध भारत अभियान के सामाजिक कार्यों का अवलोकन करने पहुंचे

    फील्ड विजिट में लाइब्रेरी, आंगनवाड़ी व कौशल विकास कार्यक्रमों से हुए अवगत प्रशिक्षणार्थी

    भरतपुर। पुलिस प्रशिक्षण स्कूल, भरतपुर के रिक्रूट कांस्टेबल बैच (2025–26) के लगभग 260 प्रशिक्षणार्थियों का शनिवार को डीग जिले के कुम्हेर कस्बे में समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत संचालित सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों का अवलोकन कराने हेतु फील्ड विजिट आयोजित की गई।

    कार्यक्रम थाना कुम्हेर के सीआई जितेंद्र सिंह के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षणार्थियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

    इस अवसर पर समृद्ध भारत अभियान के स्टेट हेड पुनीत गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को संस्था की स्थापना, उद्देश्यों तथा विभिन्न सामाजिक पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि संस्था शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, डिजिटल शिक्षा तथा कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि वंचित वर्गों तक शिक्षा और अवसर पहुंचाकर उन्हें सशक्त बनाया जा सके।

    फील्ड विजिट के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को “बेटी की लाइब्रेरी” तथा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र का भी अवलोकन कराया गया। यहां बच्चों के लिए संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, पोषण कार्यक्रमों तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही संस्था द्वारा चलाए जा रहे कंप्यूटर, सिलाई-कढ़ाई एवं अन्य कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों से भी प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here