उप प्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की और उनकी पत्नी ऐनी एप्पलबाउम का जयपुर प्रवास
मिशनसच न्यूज, जयपुर। पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की और उनकी पत्नी ऐनी एप्पलबाउम के जयपुर प्रवास के दौरान राजस्थानी अकादमी की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। राजस्थानी अकादमी के यूथ अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, निशांत शर्मा एवं अनिल नीमरोट ने राजस्थानी संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली आकर्षक पेंटिंग भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पोलैंड के उप प्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने राजस्थानी अकादमी के पदाधिकारियों से संक्षिप्त वार्ता की। उन्होंने राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, कला और यहां की पारंपरिक मेहमाननवाजी की मुक्त कंठ से सराहना की। अकादमी पदाधिकारियों ने भी उन्हें राजस्थान की लोक कला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संवाद और आपसी सद्भावना का संदेश दिया गया।


