More
    Homeराजस्थानअलवरपौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    पीएनबी आरसेटी में रैली आयोजित, युवाओं को पौधारोपण, प्रकृति संरक्षण के लिए किया प्रेरित

    अलवर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) अलवर में पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला अग्रणी प्रबंधक राहुल धुल एवं इंस्टालेशन एंड सर्विसिंग ऑफ सीसीटीवी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों ने संस्थान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष रैली भी निकाली गई, जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से आमजन को पौधारोपण, प्रकृति संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अग्रणी प्रबंधक राहुल धुल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित होती है।

    कार्यक्रम में ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य जयप्रकाश सिंघल, संकाय सदस्य रेणु जैन, कार्यालय सहायक हिमांशी शर्मा, प्रशिक्षक अमित कुमार पारीक तथा अटेंडर राहुल अठवाल सहित संस्थान के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here