कठूमर के जेल का चौराहा स्थित प्रचंड महादेव मंदिर में श्रीरामचरित मानस पाठ के अंतर्गत 30वां पाठ सम्पन्न हुआ। 22 जनवरी को हवन, 1100 दीपक से महाआरती व प्रसाद वितरण होगा।
मिशनसच न्यूज, कठूमर। जेल का चौराहा स्थित प्राचीन श्री प्रचंड महादेव मंदिर में विगत एक माह से चल रहे श्रीरामचरित मानस पाठ के अंतर्गत मंगलवार को 30वें रामायण पाठ के अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंदिर पुजारी पंडित राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
मंदिर पुजारी पंडित राजकुमार शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में विराजमान श्रीरामलला के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर मंदिर में प्रातः हवन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं सायंकाल 1100 दीपकों से भव्य महाआरती आयोजित होगी, जिसके पश्चात केसरयुक्त दूध का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य धार्मिक आयोजन में सहभागिता करें और धर्मलाभ प्राप्त करें। आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


