More
    Homeदेशप्रवीण मैढ़ बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रोप स्किपिंग को मिलेगा नया आयाम

    प्रवीण मैढ़ बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रोप स्किपिंग को मिलेगा नया आयाम

    दिल्ली में सम्पन्न चुनाव के बाद रोप स्किपिंग फेडरेशन की नई कार्यकारिणी का गठन

    दिल्ली। Rope Skipping Federation of India (RSFI) की वार्षिक बैठक एवं नई कार्यकारिणी के चुनाव 13 व 14 फरवरी 2026 को राजधानी दिल्ली में सम्पन्न हुए। राजस्थान के जोधपुर से प्रवीण मैढ़ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

    नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रवीण मैढ़ ने बताया कि चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर डॉ. रवि दत्त (हिमाचल प्रदेश), महासचिव पद पर निर्देश शर्मा (दिल्ली) तथा कोषाध्यक्ष पद पर तरसीम शर्मा (जम्मू-कश्मीर) निर्विरोध चुने गए। राजस्थान रोप स्किपिंग एसोसिएशन के सचिव अजीत सिंह को राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया गया है।

    प्रवीण मैढ़ ने कहा कि वर्तमान में रोप स्किपिंग विश्वविद्यालय, सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय संगठन में मान्यता प्राप्त खेल है, परंतु राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में इसे अभी शामिल नहीं किया गया है। इसे नियमित एवं मान्यता प्राप्त खेल का दर्जा दिलाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।

    अजीत सिंह ने बताया कि रस्सी कूद एक संपूर्ण व्यायाम है, जो शरीर की क्षमता बढ़ाने, स्वास्थ्य सुधारने और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक है। वर्ष 2026 की RSFI नेशनल प्रतियोगिता अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में कर्नाटक के धारवाड़ में आयोजित की जाएगी।

    नेशनल प्रतियोगिता से पूर्व जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न आयु वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। साथ ही ग्रीष्म अवकाश में खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर तथा कोच एवं जज प्रशिक्षण हेतु तीन दिवसीय शिविर राजस्थान के विभिन्न शहरों में लगाए जाएंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here