More
    Homeराजस्थानअलवरधौलागढ़ देवी थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित

    धौलागढ़ देवी थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित

    बैठक में महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था और साइबर क्राइम जागरूकता पर जोर

    कठूमर। धौलागढ़ देवी थाना परिसर में सीओ राजेश कुमार के मुख्य आतिथ्य में सीएलजी (Community Liaison Group) सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और साइबर क्राइम से बचाव के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।

    सीओ राजेश कुमार ने सीएलजी सदस्यों को निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

    बैठक में उपस्थित सदस्यों ने स्थानीय समस्याएं भी पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिनके समाधान के लिए स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए।

    साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं, इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करें और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दें।

    इस अवसर पर सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी एवं ग्राम रक्षक भी मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here