अलवर में क्रिकेट प्रशिक्षण, प्रशिक्षित कोचों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
अलवर। क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को खेल की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के दौरान प्रशिक्षित कोचों द्वारा खिलाड़ियों को गेंदबाजी, बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण, विकेटकीपिंग और शारीरिक फिटनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और अभ्यास करवाया गया।
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान क्रिकेट कोच प्रमोद यादव, राजस्थान महिला मुख्य कोच गगनदीप सिंह, डीसीए प्रबंधक अकबर खान तथा चयन समिति सदस्य रजनीश बांगा सहित कई खेल पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व के बारे में बताया।
कोचों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण शिविर में मिलने वाली सीख को गंभीरता से अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कोचों के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक सीखने का प्रयास करने से खिलाड़ियों को भविष्य में आगे बढ़ने और बेहतर अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
शिविर में खिलाड़ियों को खेल कौशल के साथ-साथ फिटनेस, टीम भावना और खेल अनुशासन के महत्व की भी जानकारी दी गई। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


