फैक्ट्री हादसा मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
अलवर। विजय मंदिर थाना क्षेत्र में धोली धूप के पास स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनहेरी (40) निवासी आगरा, जाति जाट के रूप में हुई है, जो अलवर में रहकर मजदूरी का कार्य करता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री मालिक सचिन ने बताया कि सुनहेरी शराब का आदी था। शनिवार रात को वह शराब के नशे में फैक्ट्री परिसर में टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान वह एक अस्थायी सीढ़ी पर चढ़ गया, जहां से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुबह जब अन्य मजदूर काम पर पहुंचे तो उन्हें लगा कि सुनहेरी सो रहा है, लेकिन काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद मजदूर उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


