More
    Homeराजस्थानअलवरफ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा में कलेक्टर ने तय की डेडलाइन

    फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा में कलेक्टर ने तय की डेडलाइन

    ब्लॉकवार प्रगति पर फोकस, समीक्षा बैठक में समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    अलवर। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, गुरु गोवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

    बैठक में पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा, विद्युत, कृषि, उद्योग, पीएचईडी, यूआईटी एवं नगर निगम सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के लक्ष्यों का ब्लॉकवार एवं प्रतिमाहवार वर्गीकरण कर 30 सितम्बर तक शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

    उन्होंने जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता को पीएम कुसुम योजना के कंपोनेंट ए एवं सी के कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं कंपोनेंट बी के तहत हॉर्टिकल्चर विभाग को किसानों की हैंड होल्डिंग करते हुए सितंबर तक 500 संयंत्र स्थापित कराने के निर्देश दिए।

    महिला अधिकारिता विभाग को लाडो प्रोत्साहन योजना के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए सीएमएचओ को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं अवसंरचना मिशन के कार्य मई तक पूर्ण कराने को कहा गया।

    मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान की समीक्षा करते हुए सीडीईओ को अटेंडेंस, लर्निंग आउटकम और गवर्नेंस के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। वहीं वन विभाग को मिशन हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण लक्ष्य के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया।

    इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, लखपति दीदी योजना, पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, जल जीवन मिशन एवं अमृत योजना सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा कर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    आकांक्षी ब्लॉक व बीस सूत्री कार्यक्रम की भी समीक्षा

    कलेक्टर ने रामगढ़ ब्लॉक में गुरु गोवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना के तहत 39 इंडिकेटर्स की समीक्षा करते हुए विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, संस्थागत प्रसव, टीबी उपचार, कुपोषण में कमी, आंगनबाड़ी सुविधाओं, सॉइल हेल्थ कार्ड, पशु टीकाकरण और जल कनेक्शन जैसे प्रमुख संकेतकों में बेहतर प्रगति पर सराहना की।

    उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत निर्धारित योजनाओं में भी लक्ष्य अनुसार प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।

    बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here