More
    Homeराजस्थानजयपुरबजट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का तीखा हमला

    बजट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का तीखा हमला

    केंद्रीय बजट को बताया खोखला और दिशाहीन : टीकाराम जूली

    मिशनसच न्यूज, जयपुर। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बजट को पूरी तरह खोखला और दिशाहीन करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट न तो आमजन की उम्मीदों पर खरा उतरा है और न ही भविष्य की कोई स्पष्ट दिशा दिखाता है।

    जूली ने बयान जारी कर कहा कि जैसे ही बजट प्रस्तुत किया गया, वैसे ही शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। यह अपने आप में बजट की कमजोरी को उजागर करता है।

    उन्होंने कहा कि बजट में किसी प्रकार का विजन नजर नहीं आता। राजस्थान ने केंद्र को 14 सांसद दिए, इसके बावजूद राज्य को बजट में कोई विशेष सौगात नहीं मिली। न तो राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया और न ही ईआरसीपी (ERCP) को केंद्रीय परियोजना का दर्जा मिला, जो राज्य की वर्षों पुरानी और अहम मांग है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज का दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है, लेकिन बजट में इस विषय पर कोई ठोस विजन या रोडमैप प्रस्तुत नहीं किया गया। यह बजट विशेषकर युवाओं के लिए बेहद निराशाजनक रहा है, क्योंकि इसमें रोजगार और नौकरियों को लेकर कोई ठोस बात नहीं की गई।

    जूली ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट देश और प्रदेश दोनों के लिए निराशाजनक साबित हुआ है, जिसमें आम आदमी, युवा और किसानों की अपेक्षाओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here