हृदय, फेफड़े, स्त्री रोग सहित विभिन्न जांचें और दवा वितरण रहेगा निःशुल्क
अलवर। अलवर शहर की स्कीम नं.3 स्थित बसंत विहार कॉलोनी के प्लॉट नं.115 पर 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर के पुण्यार्जक जयंती प्रसाद जैन ने बताया कि यह शिविर स्वर्गीय सावित्री देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में हृदय, फेफड़ों एवं नस रोग की जांच, प्रसूति, बांझपन एवं स्त्री रोग जांच, शुगर, बीपी, होल्टर, बीटीसीटी सहित विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय जांच निःशुल्क की जाएगी। साथ ही आवश्यक दवाओं का वितरण भी निःशुल्क किया जाएगा।
शिविर में स्वर्ण पदक विजेता डॉ. शैलेश जैन तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीति अग्रवाल सहित वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। आयोजकों ने बताया कि शिविर में आने वाले रोगी अपनी पुरानी चिकित्सकीय रिपोर्ट अवश्य साथ लेकर आएं, ताकि जांच और परामर्श में सुविधा हो सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india

