विकास कार्यों के साथ तिरंगा यात्रा में उमड़ा जोश, डॉ. मोहित जसवंत यादव ने कहा- गांव-गांव तक पहुंचेंगी बुनियादी सुविधाएं
बहरोड़। विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को सड़क, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शुभारंभ किया गया। भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव की उपस्थिति में विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा पर ₹1.31 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति दी गई। इस दौरान बहरोड़ में भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे
कार्यक्रम की शुरुआत बहरोड़ के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खेल मैदान से पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तक निकाली गई तिरंगा यात्रा से हुई। डॉ. मोहित जसवंत यादव के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मार्ग में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यात्रा के माध्यम से राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
गादोज में सड़क विकास कार्यों का उद्घाटन
तिरंगा यात्रा के बाद गादोज में विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। यहां ₹64.57 लाख की लागत से गुंती से गादोज सड़क के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन हुआ।
इसके अलावा विधायक कोष से ₹2 लाख की लागत से सुमेर के घर से रामनिवास के प्लॉट की ओर निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क तथा ₹15 लाख की लागत से तंसीग से गादोज मिसिंग लिंक सड़क का भी उद्घाटन किया गया।
इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ लोगों को बेहतर और सुरक्षित संपर्क मार्ग मिलने की उम्मीद है।
ढिंढोर में सड़क और पेयजल कार्यों को मिली गति
ढिंढोर में ₹5 लाख की लागत से लटूर के घर से हरफूल के मकान की ओर विधायक कोष से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही ₹26.01 लाख की लागत से 3-फेस बोरिंग का भी उद्घाटन किया गया।
इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन के साथ पेयजल सुविधा में भी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई। इस अवसर पर डॉ. मोहित जसवंत यादव ने विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक कोष से ₹15 लाख की घोषणा भी की।
तंसीग में पेयजल सुविधा को मजबूती
तंसीग में ₹18.71 लाख की लागत से 3-फेस बोरिंग का उद्घाटन किया गया। इससे क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलने और स्थानीय लोगों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
इसी अवसर पर विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा से ₹26.10 लाख की लागत से 3-फेज बोरवेल निर्माण कार्य की घोषणा भी की गई।
गांव-गांव तक पहुंचेंगी बुनियादी सुविधाएं
डॉ. मोहित जसवंत यादव ने कहा कि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव तक बेहतर सड़क, पेयजल और आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शुरू किए गए विकास कार्य लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ क्षेत्र के विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा तथा आमजन से जुड़े बुनियादी मुद्दों के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


