समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों को मिला समाधान, रक्तदान शिविर में भी की सहभागिता
मिशनसच न्यूज, बहरोड़। बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव ने विधायक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए प्रत्येक प्रकरण का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
जनसुनवाई में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्थानीय विकास से जुड़े कई मुद्दे सामने आए। विधायक ने इन सभी मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दूर-दराज़ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में पहुंचे, जिससे जनसुनवाई में आमजन की बढ़ती भागीदारी देखने को मिली।
विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। इसके पश्चात डॉ. यादव पूर्व सांसद एवं समाजसेवी डॉ. करण सिंह यादव के जन्मदिवस पर जनकल्याण युवा संस्था द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भी शामिल हुए। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है और युवाओं को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
इस दौरान बस्तीराम यादव (प्रधान), एडवोकेट प्रशांत यादव, अश्वनी टाइगर, राजेश फौजी, रामनरेश (जिला पार्षद), संजय मीर, संजय शर्मा, सुभाष, राजेंद्र, अनिल यादव, नवीन यादव सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


