More
    Homeराजस्थानअलवरबहादरपुर में अर्ध समाधि आंदोलन, टीकाराम जूली ने युवाओं को बाहर निकाला

    बहादरपुर में अर्ध समाधि आंदोलन, टीकाराम जूली ने युवाओं को बाहर निकाला

    अर्ध समाधि आंदोलन में उठीं विकास की समस्याएं, 15 दिन का अल्टीमेटम और 18 लाख की घोषणा

    अलवर। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका बहादरपुर में विकास कार्यों की अनदेखी के विरोध में कुछ युवाओं द्वारा किए जा रहे ‘अर्ध समाधि’ आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्वयं फावड़ा चलाकर मिट्टी हटाई और अर्ध समाधि में बैठे युवाओं को बाहर निकाला।

    घटनास्थल पर ही टीकाराम जूली ने जनता दरबार लगाया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मनरेगा भुगतान लंबित होने, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त रुकने, पेयजल संकट, कचरा प्रबंधन और अन्य स्थानीय समस्याओं को उनके सामने रखा।

    ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जूली ने आरोप लगाया कि राज्य में विकास कार्यों की निगरानी प्रभावी ढंग से नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और तेज गर्मी एवं उमस के बीच आंदोलन कर रहे युवाओं की स्थिति चिंताजनक थी, इसलिए वह तत्काल मौके पर पहुंचे।

    15 दिन में समाधान का आश्वासन, पेयजल के लिए 18 लाख रुपये की घोषणा

    जनता दरबार के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं पर चर्चा की गई। नगर पालिका अधिकारियों ने 15 दिनों के भीतर व्यवस्थाएं सुधारने का आश्वासन दिया। इस दौरान टीकाराम जूली ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए विधायक निधि से लगभग 18 लाख रुपये की लागत से बोरिंग कराने की घोषणा की।

    जूली ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जनहित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, नगर पालिका अध्यक्ष संजय गर्ग, उमरदीन खान, नवाब खान, शाकिर खान, रजत यादव, संजय तायल, अनिल मेघवाल, बलबीर सिंह, डालचंद, गोरधन, अनिल, रघुवीर सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here