More
    Homeबालकों के सर्वांगीण विकास में माता की भूमिका महत्वपूर्ण : कमलेश गौतम

    बालकों के सर्वांगीण विकास में माता की भूमिका महत्वपूर्ण : कमलेश गौतम

    आदर्श विद्या मंदिर राजेन्द्र नगर में बालघर मातृ सम्मेलन आयोजित, चित्रकला प्रतियोगिता के 9 प्रतिभागियों को किया सम्मानित

    अलवर। आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र नगर में बालघर मातृ सम्मेलन का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मानसिंह जायसवाल, जिला सचिव, कमलेश गौतम एवं लालाराम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलेश गौतम ने कहा कि बालकों के सर्वांगीण विकास में माता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। माता बालक की प्रथम गुरु होती है और उसके व्यक्तित्व निर्माण में सबसे अहम योगदान देती है। उन्होंने माताओं से आग्रह किया कि वे अपनी व्यस्त दिनचर्या में से प्रतिदिन कुछ समय बच्चों के लिए अवश्य निकालें। बच्चों के साथ संवाद करें और उन्हें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अच्छे संस्कार देने के साथ उनके जीवन कौशल को विकसित करने में सहयोग करें।

    उन्होंने कहा कि बालक के जीवन निर्माण में परिवार और विशेष रूप से माता का योगदान महत्वपूर्ण होता है। बच्चों को उचित समय, मार्गदर्शन और संस्कार देकर उनके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को बेहतर दिशा दी जा सकती है।

    सम्मेलन के अंतर्गत बालघर एवं अरुण, उदय, प्रभात तथा प्रथम कक्षाओं के भैया-बहनों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 भैया-बहनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं संस्कारमय विकास के प्रति जागरूक करना तथा विद्यालय और परिवार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here