More
    Homeराजस्थानअलवरबालिका छात्रावास का भूमि पूजन, समाज उत्थान की दिशा में बड़ा कदम

    बालिका छात्रावास का भूमि पूजन, समाज उत्थान की दिशा में बड़ा कदम

    अलवर में शिक्षा उत्थान की पहल | बालिकाओं को मिलेगा सुरक्षित आवास

    अलवर। शहर के अंबेडकर नगर स्थित कांग्रेस-बीजेपी कार्यालय के समीप जाट समाज विकास समिति की ओर से बालिका छात्रावास के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर एवं उनकी पत्नी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलवीर सिंह छिल्लर ने बताया कि छात्रावास के लिए लगभग 52 लाख रुपये की भूमि आवंटित की गई है तथा इसके निर्माण में आगे करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह छात्रावास क्षेत्र की बालिकाओं को बेहतर शिक्षा के साथ सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।

    इस दौरान जीत कौर ने कहा कि बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है, जिससे उन्हें शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।

    कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here