More
    Homeराजस्थानअलवरबालिका विद्यालय की 70 छात्राओं को किन्नर गुरु संतरा ने बांटे गर्म...

    बालिका विद्यालय की 70 छात्राओं को किन्नर गुरु संतरा ने बांटे गर्म स्वेटर,


    विद्यालय प्रधानाचार्य व समिति सदस्यों ने किन्नर समाज के प्रति जताया आभार

    किशनगढ़ बास। कड़ाके की ठंड के बीच राजकीय उच्च बालिका माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के लिए किन्नर समाज की गुरु संतरा ने मानवीय संवेदना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यालय की 70 जरूरतमंद छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित कर न केवल ठंड से राहत दी, बल्कि समाज में सेवा और करुणा का संदेश भी दिया। इस अवसर पर किन्नर समाज की ओर से छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी प्रदान किया गया।

    विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू यादव ने बताया कि गुरु संतरा देवी द्वारा 70 छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि गुरु संतरा वर्षों से किशनगढ़ बास क्षेत्र में निवास करते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता कर मानवता की मिसाल पेश करती आ रही हैं।

    स्वेटर वितरण कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय प्रधानाचार्य, समिति सदस्यों एवं स्टाफ द्वारा किन्नर समाज की गुरु संतरा के साथ किन्नर चांदनी, तनु, सुनीता, पालभाति, अभिषेक का सम्मान किया गया।

    इस अवसर पर विद्यालय समिति के हरमेश खुराना सहित पूजा, संगीता कुमारी, सुमन, संगीता यादव, वीरेंद्र शर्मा, देवकीनंदन गुप्ता, कोमल, योगेश, मिथिलेश, सरिता सैनी, संजय शर्मा, विनोद भार्गव तथा विद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here