More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़धान बेचने पहुंचे किसान भूपेंद्र चंद्राकर को दोहरी राहत, उपज का उचित...

    धान बेचने पहुंचे किसान भूपेंद्र चंद्राकर को दोहरी राहत, उपज का उचित मूल्य और कृषक उन्नति योजना से अतिरिक्त सहायता

    रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के साथ कृषक उन्नति योजना के माध्यम से अतिरिक्त आर्थिक संबल प्रदान कर रहा है। इसका लाभ कबीरधाम जिले के ग्राम खण्डसरा के किसान भूपेंद्र चंद्राकर के परिवार को भी मिल रहा है। वे अपने पिता केशरी प्रसाद चंद्राकर की ओर से उत्पादित 99.60 क्विंटल धान बेचने उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन और उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं से धान विक्रय की प्रक्रिया पहले से आसान और सुविधाजनक हुई है।

    बेहतर स्वास्थ्य और विश्वसनीय इलाज... सानिया हॉस्पिटल की बेहतरीन सुविधाओं की झलक

    *प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता से किसानों को राहत*

    किसान चंद्राकर ने कृषक उन्नति योजना को किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए पात्र धान उत्पादक किसानों को सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता दिए जाने का प्रावधान है। योजना की विशेषता यह है कि किसान यदि निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ की अधिकतम उपार्जन सीमा से कम धान भी बेचता है, तब भी पात्र सत्यापित रकबे के अनुसार उसे निर्धारित आदान सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कई बार मौसम और खेती की परिस्थितियों के कारण किसान अपेक्षित उत्पादन नहीं ले पाते। ऐसे में सत्यापित रकबे के आधार पर सहायता मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इस राशि से खेती की लागत और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

    *किसान हितैषी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*

    चंद्राकर ने कहा कि धान खरीदी की सुविधाजनक व्यवस्था और कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए लाभकारी है। ऑनलाइन टोकन जैसी सुविधाओं से धान विक्रय आसान हुआ है और आदान सहायता से किसानों को अतिरिक्त आर्थिक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने किसानों के हित और सम्मान को प्राथमिकता देने वाली योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। कृषक उन्नति योजना और सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को उपज का उचित मूल्य, विक्रय में सुविधा तथा खेती के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिल रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here