More
    Homeराजस्थानअलवरबीएल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने संभाली...

    बीएल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने संभाली शिक्षकों की भूमिका

    हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस आयोजन, शिक्षकों के योगदान को सम्मान देकर जताया आभार

    अलवर। बीएल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अलवर मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त अधिष्ठाता डॉ. कविता यादव रहीं। विद्यालय की प्राचार्य सुमन बिलखा ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    विद्यार्थियों ने संभाली शिक्षकों की जिम्मेदारी

    कार्यक्रम में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने एक दिन के लिए शिक्षकों की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर अध्ययन कराया और शिक्षण कार्य का अनुभव प्राप्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।

    छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिनके माध्यम से शिक्षक दिवस की भावना को जीवंत किया गया। इसके साथ ही डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और व्यक्तित्व पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    शिक्षकों को किया सम्मानित

    विद्यालय के समस्त शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. कविता यादव ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद संबोधन दिया। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा के महत्व को समझने का आह्वान किया।

    प्राचार्य सुमन बिलखा ने विद्यार्थियों को शिक्षकों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here