गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति से विद्यालय का नाम रोशन
मिशनसच न्यूज, अलवर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बी.एल. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इसके उपरांत इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 75 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से भारत की विविध संस्कृतियों को दर्शाते हुए विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों की सुंदर प्रस्तुति दी। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति पर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय को जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन बिलखा ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिकाओं कनन बिलखा, नीतू यादव, चेष्टा जोलानिया, गुनगुन मेहंदीरफ्ता, पूजा जांगिड़, वर्षा रानी, बीना अरोड़ा, गायत्री शर्मा, कंचन कौशिक, रेनू यादव, गुरप्रीत कौर एवं गुंजन मित्तल सहित सभी सहयोगी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी को मिठाई वितरित कर खुशी मनाई गई।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india


