मोक्ष कल्याणक पर जैन मंदिरों में गूंजे भगवान शांतिनाथ के जयकारे
अलवर। जैन धर्मावलम्बियों के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और शांतिधारा के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जैन पत्रकार महासंघ अलवर के जिला संयोजक हरीश जैन ने बताया कि सुबह मंदिरों में भगवान शांतिनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर निर्वाण लाडू चढ़ाया। मंदिर परिसर भगवान शांतिनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठे।
स्थानीय स्कीम नंबर-10 स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान शांतिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर निर्वाण लाडू चढ़ाया और भगवान के तप, त्याग एवं मोक्ष मार्ग को स्मरण किया।
इस अवसर पर भगवान शांतिनाथ का जन्म कल्याणक और तप कल्याणक भी श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों में महिला, पुरुष एवं बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। धार्मिक वातावरण में भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

