समाधि दिवस पर देशभर में होंगे विधान, आरती और भक्ति कार्यक्रम
जयपुर। उत्तर के प्रथमाचार्य एवं समाधि सम्राट आचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज छाणी का 82वां समाधि दिवस 17 मई रविवार को देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन भारत गौरव, परम पूज्य स्वस्ति धाम प्रणेता आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के आशीर्वाद एवं निर्देशन में आयोजित किए जाएंगे।

अखिल भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय मंत्री हंसमुख गांधी ने बताया कि आचार्य श्री शान्तिसागर महाराज के 82वें समाधि दिवस पर प्रातः 7:30 बजे आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन दिगम्बर जैन समवशरण मंदिर, कंचन बाग, इंदौर सहित सहारनपुर, जहाजपुर, केशोरायपाटन, कोटा, बांसवाड़ा और अन्य अनेक नगरों में किया जाएगा।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजश्रेष्ठी हंसमुख गांधी ने इंदौर सहित देशभर के जिनालयों के अध्यक्षों एवं मंत्रियों से समाधि दिवस पर विधान, चालीसा, पाठ एवं आरती जैसे धार्मिक कार्यक्रम भक्ति भाव के साथ आयोजित करने का आग्रह किया है।
समाधि दिवस के अवसर पर श्रद्धालु आचार्य श्री के तप, त्याग और आध्यात्मिक जीवन को स्मरण करते हुए विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। विभिन्न स्थानों पर सामूहिक धार्मिक आयोजन, भजन एवं प्रवचन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

