More
    Homeराजनीतिविपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ऐसा क्या कह दिया,​ जिस पर...

    विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ऐसा क्या कह दिया,​ जिस पर मोदी व अमित शाह ने आपत्ति उठाई

    नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को कार्रवाई शुरू होने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर हंगामा हो गया। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि अभयमुद्रा कांग्रेस का प्रतीक है और अभयमुद्रा निर्भयता का संकेत है, आश्वासन और सुरक्षा का संकेत है, जो भय को दूर करता है और हिंदू, इस्लाम, सिख धर्म, बौद्ध धर्म और अन्य भारतीय धर्मों में दैवीय सुरक्षा और आनंद प्रदान करता है। महापुरुषों ने भी अहिंसा और भय खत्म करने की बात कही, उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे केवल हिंसा, नफरत, असत्य की बात करते हैं।

    जय संविधान से किया संबोधन शुरू

    नेता विपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में अपना संबोधन जय संविधान के नारे के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा कि हमने संविधान की रक्षा की है। जबकि भाजपा का संविधान लोगों को जेल में डालने, धमकाने का है। राहुल गांधी ने कहा कि आज संविधान पर हमले हो रहे हैं, मुझ पर भी हमले हुए हैं। सरकार के आदेश पर पिछड़ों की बात करने वालों पर हमला किया गया।

    राहुल गांधी के बयान पर पीएम व गृहमंत्री ने जताई आपत्ति

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में भगवावन शिव की फोटो दिखाई और कहा कि हमारे कई नेता अभी भी जेल में हैं। हर धर्म में डरना नहीं है सिखाया गया है। उन्होंने इस्लाम का प्रतीक चिन्ह दिखाया। राहुल गांधी के बयान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने आपत्ति जताई और उनसे सदन में माफी मांगने की मांग की। सदन में हिंदू धर्म पर दिए गए बयान पर हंगामा शुरू हो गया।

    रक्षा मंत्री ने कहा राहुल गांधी सदन को गुमराह कर रहे

    लोकसभा में राहुल गांधी ने अयोध्या को लेकर कहा कि वहां जनता ने भाजपा को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता को डराया गया, वहां लोगों की जमीन छीनी गई और मुआवजा भी नहीं मिला। अग्निवीर योजना को लेकर उन्होंने कहा कि अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं दिया गया, उन्हें यूज एंड थ्रो मजदूर की तरह माना गया है। अग्निवीर सिर्फ 6 महीने की ट्रेनिंग है। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल सदन को गुमराह कर रहे। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि अग्निवीर को पूरी सच्चाई का पता है। अग्निवीर को पेंशन नहीं मिलती। अग्निवीर सेना की नहीं, प्रधानमंत्री की योजना है।

    किसान, नीट पेपर समेत अन्य मुददे उठाए

    संसद सत्र के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किसान, अग्निवीर, नीट पेपर लीक समेत अन्य मुद्दे उठाए। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राहुल गांधी ने नीट परीक्षा का मुद्दा उठाया और चर्चा की मांग की। विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्रवाई नहीं चल पाई। राज्यसभा में भी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई, लेकिन वहां विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here