More
    Homeदुनियाब्रिटेन में आम चुनाव में लेबर पार्टी की बड़ी जीत, ऋषि सुनक...

    ब्रिटेन में आम चुनाव में लेबर पार्टी की बड़ी जीत, ऋषि सुनक ने कियर स्टारमर को दी जीत की बधाई

    नई दिल्ली। ब्रिटेन के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। 14 साल सत्ता में रहने के बाद कंजर्वेटिव पार्टी सत्ता से बाहर हो गई और पार्टी के नेता व निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हार स्वीकार कर ली है। सुनक ने आम चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए माफी भी मांगी है। उन्होंने लेबर पार्टी और कियर स्टारमर को जीत के लिए बधाई दी है।

    लेबर पार्टी ने ब्रिटेन में आम चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कराई है। वहीं ऋषि सुनक की पार्टी चुनाव हारने के बाद सत्ता की दौड़ से बाहर हो गई है। हालांकि ऋषि सुनक अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। आम चुनाव के परिणाम पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि लेबर पार्टी को आम चुनाव में जीत मिली है। मैंने कियर स्टारमर को फोन पर उनकी जीत के लिए बधाई भी दी है।

    लेबर पार्टी 400 पार

    जानकारी के मुताबिक, लेबर पार्टी ने आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन की संसद में बहुमत के लिए जरूरी सीटें जीत ली हैं। सुबह 5 बजे तक लेबर पार्टी ने 650 में से 400 से ज्यादा सीटें मिली हैं। अब लेबर पार्टी के नेता कियर स्टारमर बहुमत की सरकार बनाएंगे।

    सुनक ने ली पार्टी की हार की जिम्मेदारी

    भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेता हूं। पार्टी के जो उम्मीदवार कड़ी मेहनत और समुदाय के प्रति समर्पण के बावजूद चुनाव हार गए, उनसे मैं माफी मांगता हूं।

    ब्रिटेन में अब होगी कंजर्वेटिंव पार्टी की सरकार

    ऋषि सुनक ने कहा कि ब्रिटेन में सद्भावना, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सत्ता परिर्वतन होगा। नई सरकार के नेतृत्व में सभी को अपने देश की स्थिरता और भविष्य में विश्वास मिलेगा। करीब 14 साल से ब्रिटेन में कंजर्वेटिंव पार्टी सत्ता में थी,लेकिन अब वहां लेबर पार्टी को बड़ी जीत मिली है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here