More
    Homeराज्यराजस्थान"भगवा आंतकवाद " कांग्रेस की नफरती सोच का परिणाम : बालकनाथ

    “भगवा आंतकवाद ” कांग्रेस की नफरती सोच का परिणाम : बालकनाथ

    तिजारा विधायक  बालकनाथ  ने की जनसुनवाई,आमजन के बीच रहकर सुनी समस्याएं
    कहा ” भाजपा विकास के मुद्दे पर, कांग्रेस देश को बांटने की राजनीति पर कर रही है कार्य।
    तिजारा ।  विधायक महंत  बालक नाथ योगी  ने  भिवाड़ी टपूकड़ा और तिजारा में आमजन के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी समस्याओं के निदान हेतु निरन्तर कार्य किए जा रहे हैं।
    इस अवसर पर उन्होंने आमजन की बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्या के त्वरित निस्तारण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि देश में माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  और प्रदेश में  मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में विकास के कार्य हो रहे हैं। देश की आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने बांटने की राजनीति कर देश को अलग-अलग जाति पंथ और संप्रदाय में बांटने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और हिंदू धर्म को मानने वाले लोग प्रारंभ से ही कांग्रेस के निशाने पर रहे हैं ‌
    भगवा आतंकवाद कांग्रेस की इसी सोच का परिणाम है। कांग्रेस पार्टी हिंदू सनातन संस्कृति से कितनी नफरत करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश विरोधी और सनातन हिंदू विरोधी ताकतों को आगे बढ़ाने का काम करती आई है यहीं कारण है कि देश कि जनता ने उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने का कार्य किया है।

    मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे  https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here